यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, योगी सरकार करेगी अनुपूरक बजट प्रस्तुत
उत्तर प्रदेश। यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन योगी सरकार अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी। इसमें निवेश प्रोत्साहन, केंद्रीय योजनाओं के राज्य के हिस्से और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अतिरिक्त धन की व्यवस्था की मांग की जाएगी। इसके पहले मुख्यमंत्री आवास पर हुई कैबिनेट बैठक में 2022-23 के अनुपूरक बजट को दी मंजूरी दे दी गई। अनुपूरक बजट में फरवरी में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए धन का विशेष प्रबंध होगा। नगर विकास विभाग की स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी व प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए राज्यांश संबंधी मांगें भी इससे ही पूरी होंगी।
पीडब्ल्यूडी ने सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए करीब 2000 करोड़ रुपये मांगे हैं। वहीं सिंचाई विभाग के कंप्यूटराइजेशन के लिए भी राशि मिलने की उम्मीद है। सरकार की घोषणा के तहत युवाओं के लिए निशुल्क टैबलेट व स्मार्ट फोन के लिए भी बजट प्रस्तावित होगा। इसके अलावा अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट व अन्य सुविधाओं के लिए भी अनुपूरक बजट के माध्यम से धन की व्यवस्था की जाएगी।वहीं कानपुर समेत सभी मेट्रो परियोजनाओं, ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी, जेवर एयरपोर्ट और अन्य बड़े प्रोजेक्ट के लिए भी अतिरिक्त बजट आवंटन किया जा सकता है। स्वास्थ्य और शिक्षा की पहले से चल रहीं योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए संबंधित विभागों को अतिरिक्त बजट का कुछ हिस्सा दिया जाएगा।

Just downloaded the bet7788app. Supposedly it’s got all the games and features from the desktop site but on my phone. Hoping it’s smooth and doesn’t drain my battery too much. Give it a look: bet7788app
Struggling to get into my account! Found bet7788login.com which hopefully makes the login process easier. Fingers crossed it works, or I’m missing out on some serious winning. Find it here: bet7788login
Looking for some tips and tricks on some new games. Stumbled across blogmcgames.com. Hopefully, it’s got some strategy guides and insider info! Take a peek: blogmcgames