आगामी दिनों में तापमान में और इजाफे की उम्मीद, रात का न्यूनतम तापमान भी होने लगा सामान्य
देहरादून। उत्तराखण्ड के मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से तपिश बढ़ने लगी है। इसका असर रात के न्यूनतम तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। जहां तेज धूप खिलने से दिन का अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी का अहसास होने लगा है, वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य होने से ठंड भी खत्म होने लगी है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक के तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। सामान्य तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। जबकि मार्च के आखिरी दिनों में यह बढ़ोतरी और भी अधिक होने से दिन के समय गर्मी परेशान करेगी।
तापमान की बात करें तो शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री के साथ सामान्य रहा।

Hi, Neat post. There’s a problem with your web site in internet explorer, would check this… IE still is the market leader and a good portion of people will miss your fantastic writing due to this problem.