उत्तराखंड

उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने हरीश अधिकारी, एसएसपी हरिद्वार ने दी शुभकामनाएं एवं बधाई 

हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस परिवार के लिए गर्व का अवसर रहा। सीपीयू रुड़की में तैनात हरीश अधिकारी को उपनिरीक्षक से पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया गया। पदोन्नति के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध निशा यादव ने उन्हें नए पद के स्टार पहनाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर अधिकारियों ने निरीक्षक हरीश अधिकारी को पदोन्नति की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली से आगे भी हरिद्वार पुलिस की प्रतिष्ठा और गौरव में वृद्धि होती रहेगी।