मनोरंजन

अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, दोस्तों के फोन में छुपे राज से उठेगा पर्दा

पिछले काफी समय से अक्षय कुमार एक अदद हिट के लिए तरस रहे हैं। उनकी हाल-फिलहाल में आई फिल्म सरफिरा भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई और इसकी असफलता पर खुद अक्षय ने भी निराशा जाहिर की।हालांकि, फिल्म में अक्षय के अभिनय की दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब तारीफ की थी।अब अक्षय फिल्म खेल खेल में लेकर आ रहे हैं, जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है।

खेल-खेल में ट्रेलर की शुरुआत अच्छी है। अक्षय के अलावा फिल्म में फरदीन खान, एमी विर्क, आदित्य सील, वाणी कपूर, तापसी पन्नू और प्रज्ञा जायसवाल हैं, जो एक-दूसरे के दोस्त हैं।ऐसे दोस्त, जो मोबाइल में एक गेम खेलते हैं। ऐसा खेल, जिससे दोस्तों के बीच तालमेल और छिपे हुए राज सामने आते हैं। इसी खेल के आस-पास इन दोस्तों की जिंदगी और उनके निजी व पेशेवर रिश्तों को दिखाया गया है।फिल्म में कॉमेडी का तडक़ा लगाया गया है।

फिल्म में सबसे ज्यादा वाहवाही अक्षय लूट रहे हैं। अक्षय लंबे समय बाद कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं और उनकी कॉमिक टाइमिंग देख दर्शक एक बार फिर उनके कायल हो गए हैं।एक यूजर ने लिखा, कॉमेडी किंग की वापसी। एक ने लिखा, असली मजा तो अब आएगी। एक ने लिखा, कॉमेडी के मामले में अक्षय का कोई तोड़ नहीं है।एक ने लिखा, बॉक्स ऑफिस पर अब 100 प्रतिशत धमाकेदार वापसी होगी अक्षय की।

खेल खेल में 15 अगस्त को सिनेमाघरों का रुख करेगी। हालांकि, इस दिन यह अकेले सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दे रही है।फिल्म स्त्री का दूसरा भाग स्त्री 2 भी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगा। इसके अलावा जॉन अब्राहम की वेदा भी इसी दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।दूसरी ओर एक्शन थ्रिलर पैन इंडिया फिल्म डबल इस्मार्ट भी काफी चर्चा में है। यह भी 15 अगस्त को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी। संजय दत्त भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

अक्षय की इस साल स्काई फोर्स और सिंघम अगेन भी रिलीज के लिए प्रस्तावित हैं। इन तीनों फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हालांकि, पहले टिकट खिडक़ी पर परीक्षा खेल खेल में की होगी।इसके अलावा हेरा फेरी 3, वेलकम टू द जंगल समेत अक्षय की 6 और फिल्में दर्शकों के बीच आएंगी।उधर तापसी, प्रतीक गांधी के सााथ फिल्म वो लडक़ी है कहां में नजर आएंगी। फिर आई हसीन दिलरुबा भी उनकी आगामी चर्चित फिल्मों में शुमार है।

7 thoughts on “अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, दोस्तों के फोन में छुपे राज से उठेगा पर्दा

  • I would like to thank you for the efforts you have put in writing this website. I’m hoping the same high-grade web site post from you in the upcoming also. In fact your creative writing abilities has inspired me to get my own blog now. Really the blogging is spreading its wings quickly. Your write up is a great example of it.

  • Hello! I just would like to give a huge thumbs up for the great info you have here on this post. I will be coming back to your blog for more soon.

  • Thank you for sharing excellent informations. Your site is very cool. I am impressed by the details that you have on this web site. It reveals how nicely you understand this subject. Bookmarked this web page, will come back for extra articles. You, my pal, ROCK! I found just the information I already searched everywhere and just couldn’t come across. What a perfect web-site.

  • We’re a group of volunteers and opening a new scheme in our community. Your web site provided us with valuable info to work on. You have done an impressive job and our whole community will be thankful to you.

  • I simply desired to appreciate you yet again. I’m not certain the things that I might have gone through without these hints revealed by you regarding that concern. It was actually a very challenging setting in my circumstances, nevertheless witnessing a expert way you resolved it made me to jump for fulfillment. Now i’m thankful for the support and wish you really know what an amazing job you were putting in instructing most people all through your website. More than likely you’ve never met all of us.

  • I have recently started a blog, the information you offer on this web site has helped me greatly. Thanks for all of your time & work.

  • We’re a group of volunteers and starting a new scheme in our community. Your website offered us with valuable information to work on. You’ve done a formidable job and our whole community will be thankful to you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *