उत्तराखंड

आपदा- केदारघाटी में फंसे भूखे प्यासे जानवरों के लिए हवाई मार्ग से पहुंचाया गया चारा

देखें वीडियो, घोड़ों-खच्चरों के लिए चीरबासा हेलीपैड पर की गई चारे की व्यवस्था

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशानुसार हेली सेवाओं से पहुंचाया गया पशुओं का चारा

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी कीआपदा में इंसानों के अलावा फंसे जानवरों के लिए भी चारे आदि की व्यवस्था की जा रही है।

इलाके में मौजूद सैकड़ों घोड़ों खच्चरों के चारे का संकट खड़ा हो गया था। सीएम के निर्देश के बाद बेजुबान जानवरों के लिए हेलीकॉप्टर से चारा पहुंचाया गया।

आपदा के बाद केदारनाथ धाम रूट पर लगभग एक दर्जन जगह रास्ता बाधित हो गया। ये घोड़े खच्चर इस मार्ग पर श्रद्धालुओं को मंदिर तक ले जाते हैं।

पशु चिकित्सा विभाग द्वारा यात्रा मार्गों पर फंसे हुए घोड़े खच्चरों के लिए साढ़े चार टन पशु चारा हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाया जा चुका है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष रावत ने बताया कि गौरीकुंड क्षेत्र के पशु पालकों के लिए चीरबासा हेलीपैड पर साढ़े चार टन पशु चारा अब तक पहुंचाया जा चुका है।

घोड़े खच्चर संचालक अपने पशुओं का लाइसेंस या अन्य प्रपत्र चीर बासा हेलीपैड पर प्रशासन की टीम को दिखाकर पशु आहार प्राप्त कर सकते हैं।

4 thoughts on “आपदा- केदारघाटी में फंसे भूखे प्यासे जानवरों के लिए हवाई मार्ग से पहुंचाया गया चारा

  • Thanks for the good writeup. It in reality used to be a enjoyment account it. Look complicated to more delivered agreeable from you! By the way, how could we keep up a correspondence?

  • There are some attention-grabbing points in time in this article but I don’t know if I see all of them center to heart. There may be some validity but I will take maintain opinion until I look into it further. Good article , thanks and we would like extra! Added to FeedBurner as effectively

  • Greetings from Los angeles! I’m bored to tears at work so I decided to check out your website on my iphone during lunch break. I enjoy the information you present here and can’t wait to take a look when I get home. I’m surprised at how quick your blog loaded on my mobile .. I’m not even using WIFI, just 3G .. Anyways, wonderful blog!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *